डीएवी इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने जीते 11 पदक

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 10:33 PM (IST)

अमृतसर। डीएवी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई नाॅर्थ जोन सैकेंड एवं राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छह स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। प्राचार्य अंजना गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई राज्यस्तरीय जोनल प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर को पठानकोट के मांटेश्वरी केब्रिज स्कूल में हुआ था। 11वीं के अनमोल सिंह ने 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटर फ्लाई और 100 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में एक एक स्वर्ण, दो सौ मीटर बेस्ट स्ट्रोक में एक रजत, 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। आठवीं कक्षा की ईश चौधरी ने 100 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में एक रजत पदक जीता। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रोपड़ में हुआ। जहां अनमोल सिंह ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर बेस्ट स्ट्रोक में एक एक स्वर्ण पदक जीता। ईश चौधरी ने 200 मीटर बटर फ्लाई एवं 200 मीटर एकल मिडवे में एक एक कांस्य पदक जीता। प्रिंसीपल अंजना गुप्ता नेइस उपलब्धि पर दोनों स्टूडेंट को बधाई दी और उनके सुखद भविष्य की कामना की। विद्यालय की चेयरमैन डाॅ वी पी लखनपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक डाॅक्टर नीलम कामरा एवं प्रबंधक राजेश कुमार ने भी छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।