अतिक्रमण हटाना पड़ा भारी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 10:22 PM (IST)

करनाल। सीएम सिटी में अवैध बोर्डों को हटाने गए अतिक्रमण दस्ते को व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उसे वापस खाली हाथ ही लौटना पड़ा। साथ ही नगर निगम कर्मचारियों को मौके से अपनी गाड़ी और तामझाम छोड़कर भागना पड़ा। इस दौरान व्यापारियों ने कई घंटों तक नगर निगम की गाड़ी और दस्ते को बंधक बना लिया। इस दौरान व्यापारियों के आक्रोश के आगे पुलिस और निगम प्रशासन की मायूस ही नजर आया। सूचना के बाद पहुंचा पुलिस का और जाब्ता भी मौके से रवाना होने में ही अपनी भलाई समझा और एक एक कर गायब हो गए। अब मामले को लेकर निगम प्रशासन की ओर से चुप्पी साध ली गई है और कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।