उपायुक्त की सरपंचों को खरी खरी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 9:31 PM (IST)

कुरुक्षेत्र। सरकार की योजनाओं को लागू नहीं करने और समस्याओं को नहीं सुलझाने वाले सरपंचों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही होगी। राज्य सरकार का एक ही उद्देश्य है कि 1 नवंबर 2016 तक प्रदेश को हर हाल में खुले में शौचमुक्त बनाना। ये कहना है उपायुक्त सुमेधा कटारिया का। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कुछ ग्राम पंचायतें गंभीर नहीं है। लेकिन अब इसे सहन नहीं किया जाएगा। वे मंगलवार को अपने कार्यालय में छह खंडों के 62 सरपंचों की बैठक को संबोधित कर रही थी। खासकर कटारिया ने 62 ग्राम पंचायतों को खास हिदायत देते हुए काम करने की बात कही। जो जिला प्रशासन को इसमें सहयोग नहीं कर रही थी। जिसमें बाबैन, रामगढ़ रोड़, कलसाना, बोडला, बनी, नलवी और बदरपुर ग्राम पंचायत का सहयोग नगण्य है। आपको बता दें कि हाल ही इसी तरह के एक मामले को लेकर पिहोवा के एक सरपंच को सस्पेंड भी किया गया है।