राहुल संदेश यात्रा का कई जगह स्वागत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 5:51 PM (IST)

आजमगढ़। क्षेत्र के बिभिन्न बाजारों में कांग्रेसियों ने राहुल सन्देश यात्रा का जोरदार स्वागत किया। राहुल सन्देश यात्रा पूर्व सांसद नरेश यादव व पूर्व विधान परिषद सदस्य मणिशंकर पाण्डेय एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व सेंटरवा बाजार में पहुंची जहा निजामाबाद पार्टी प्रभारी मदनलाल यादव के अगुवाई में मिर्जापुर ब्लाक के अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, नन्दलाल यादव, त्रिभुवन यादव, राम नरायन राय, दशरथ यादव, मिसम, पवन पासवान, गुड्डू यादव, धर्म राज यादव, रियाज अहमद, सुबास तिवारी, इब्राहिम खान, जगरनाथ यादव, पिंटू पाण्डेय, असगर अली, सतेंद्र यादव ने बड़े ही उत्साह से सन्देश यात्रा का स्वागत किया।

अपने सम्बोधन में नरेश यादव व मनी शंकर पाण्डेय ने राहुल जी का सन्देश गांव गांव व जन जन में पहुचाने की आवाम का आवाहन किया कहा की मौजूदा समय में कांग्रेस ही प्रदेश व देश जिसके अगुवा युवा सम्राट राहुल जी है अगुवाई कर रहे है।
राहुल सन्देश यात्रा इसी तरह निजामाबाद व तहबरपुर भी पहुची जहा भारी संख्या में जुत कर सन्देश यात्रा का कांग्रेसियो ने स्वागत किया और राहुल के सन्देश कर्जा माफी व बिजलो बिल आधी व किसानो की लागत का हिसाब जन-जन तक पहुचने का वादा किया। जगह जगह यात्रा के जोर दर स्वागत से कांग्रेसी गदगद रहे।