मुंबई रनवे की मरम्मत,2000 उडाने प्रभावित

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 5:52 PM (IST)

मुंबई। मुंबई से हवाई यात्रा करने वालों को मंगलवार से अगले कुछ दिनों तक कठिनाई का सामना कर पड सकता है। एयरपोर्ट पर मरम्मत का काम शुरू होने से अगले 4 दिनों तक यानी 18,19,22,23 अक्टूबर को मुख्य रनवे दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान दूसरे रनवे पर विमान संचालन जारी रहेगा।

लेकिन, 31 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर सोमवार और गुरूवार को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे पर मरम्मत कार्य चलेगा यानी 3,7,10,14,17,21,24 और 28 नवंबर को दोनों रनवे पर पूरी तरह से उडानें बंद रहेंगी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मुंबई हवाई अड्डे से हर घंटे में औसतन 45 हवाई जहाज उडते-उतरते हैं यानी 31 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 2000 से भी ज्यादा उडाने प्रभावित होंगी।