ओम माथुर ने प्रभारियों को दिया जीत का मंत्र

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 5:28 PM (IST)

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा प्रशिक्षण अभियान के क्रम में आज प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने राजधानी में भाजपा के दिग्गजों को जीत का मन्त्र दिया है। विधानसभा वार भाजपा प्रभारियों को मेरा बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर बूथ को मजबूत करने में लगी है।

इसीक्रम में भाजपा के दिग्गज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी जौनपुर, डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी बागपत, विधानमण्डल दल मुख्य सचेतक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल पीलीभीत, पूर्व मंत्री डॉ रमाशंकर कठेरिया कानपुर. पार्टी के सह प्रभारी रामेश्वर चैरसिया बलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा आगरा, धर्मपाल सिंह, गोरखपुर, प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर शाहजहांपुर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक जनपद प्रतापगढ़, सलिल विश्नोई श्रावस्ती, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता शामली, संतोष सिंह महराजगंज, महेश श्रीवास्तव इलाहाबाद, शंकर गिरि इटावा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह एवं प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला गोण्डा, कामेश्वर सिंह बहराइच विधानसभा क्षेत्रों के बूथ कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भाजपा हमारा बूथ सबसे मजबूत को साकार करने प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का बूथ कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तर पर प्रमुख नेताओं का मार्गदर्शन प्रदान कर मिशन 2017 को धार दे रहे है। भाजपा इस माहौल में अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर चुनाव जीतने का हरसंभव प्रयास कर रही है।