युवक ने यूट्यूब से सीखकर बनाई कार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 4:47 PM (IST)

मुंबई के रहने वाले 19 साल के प्रेम ठाकुर ने एक खुद की पसंद की कार बनाई और जो अब मुंबई की सडक़ों पर दौडऩे लगी है। हम जहां कार खरीदने का ही सपना देख सकते हैं, वहीं एक लडक़े ने तो इसे बनाने का सपना देख डाला। उसने सपना देखा ही नहीं बल्कि हकीकत में भी बदल डाला। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि प्रेम ने खुद की यह कार वास्तव में यूट्यूब वीडियोज देखकर ही बनाई है। हैरानी की बात तो यह है कि सीमित वित्तीय साधनों और बिना इंजीनियरिंग के ज्ञान के प्रेम इसे सीखने के लिए डटा रहा। यूट्यूब ट्यूटोरियल्स की मदद से उसने वह सब जानकारियां बटोरी जो उसे अपनी पसंद की कार बनाने के लिए चाहिए थी। अब इस कार को लेकर वह नवी मुंबई में घूमते हुए नजर आता हैं।प्रेम ने कहा अगर मेरे पास खुद का इंटरनेट कनेक्शन नहीं होता तो मेरे लिए यह बनाना बिलकुल संभव नहीं होता। इस कार को बनाने की लागत 2.5 लाख पड़ी,लेकिन परिवार के समर्थन से वह अपने सपने को हकीकत में बदल पाया।