निरंकारी संत समागम की तैयारियां जोरों पर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 4:14 PM (IST)

होशियारपुर। निरंकारी सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज के 69वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां शुरू हो गई है। बुराडी रोड स्थित निरंकारी सरोवर के सामने मैदान में इस समागम का आयोजन होगा। मंगलवार को सद्गुरु माताजी ने भूमि पर फावड़ा चलाकर तैयारियों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन की ओर से 69वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन 19 से 21 नवंबर को होगा। जो बाबा हरदेव सिंह की याद में होगा। इसमें देश विदेश के लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। तैयारी स्थल पर अब अगले एक महीने में श्रद्धालुओं के रहने ठहरने और भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।