चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियां

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 4:11 PM (IST)

होशियारपुर। पंजाब में होने जा रहे चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। बात करें भाजपा की तो पार्टी अपने जनाधार को बढ़ाने और घर घर पहुंच बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है। मंगलवार को होशियारपुर मंडल के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने जगतपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पार्टी की रीति नीति के प्रचार प्रसार की बात कही।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, महापौर शिव सूद, जिला प्रधान डाॅ रमन घई, उपमहापौर शुक्ला देवी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव वालिया, महासचिव गोपीचंद कपूर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल, पार्षद निपुण शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंदवीर सिंह, पूर्व मंडल प्रधान विनोद परमार और डाॅ. राज कुमार सैनी भी मौजूद थे। जिन्होंने कहा कि समय के साथ आज भाजपा का आधार बढ़ा है। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों के बाद लोगों में एक नई ऊर्जा और संचार हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर पार्टी के नए कार्यकर्ता बनाने और जनाधार बनाने की अपील की।