करवा चौथ पर सुहागिनों के लिए अदभुत संयोग

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 3:35 PM (IST)

कानपुर । करवाचौथ का पर्व बुधवार को पड़ने से सुहागिनों पर
गणेश व श्रीकृष्ण देवताओं की कृपा बरसेगी। ज्योतिषाचार्य की मुताबिक यह संयोग
100 साल बाद पड़ा रहा है। इस पर्व के चलते शहर के बाजार गुलजार है।
कार्तिक मास की चतुर्थी पर बुधवार को करवाचौथ का व्रत पड़ने से सुहागिन
महिलाएं मंगलवार से ही खरीददारी शुरु कर दी है। त्योहार के चलते सुबह ही
शिवाला बाजार बिराहना रोड के ज्वैलर्स, सीसामऊ के कपड़े बाजार में खरीददार
महिलाओं की भीड़ जुटी हुई है। ज्योतिषाचार्य राघवेन्द्र शुक्ल का कहना है कि करवाचौथ का व्रत के दिन बुधवार को कार्तिक मास में रोहिणी नक्षत्र है।

इसी दिन चन्द्रमा अपने रोहिणी रहेगा और बुध अपनी कन्या राशि में रहेगा। जबकि इस दिन ही गणेश चतुर्थी और श्रीकष्ण, दोनो का दिन है। उन्होंने बताया कि यह संयोग 100 साल में एक बार आता है। इस संयोगवश दोनों देवताओं की कृपा सुहागिन महिलाओं को मिलेगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार बुधवार की रात 8.20 बजे पर चन्द्र दर्शन होंगे। जिसके बाद महिलाएं अपना पूजा-पाठ की शुरुआत कर सकती है।