कोहली जल्द बन सकते हैं नं.1, देखें टॉप-10

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 3:07 PM (IST)

नई दिल्ली। विराट कोहली ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के पहले वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। 27 वर्षीय कोहली ने 81 गेंदों पर नौ चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 85 रन ठोके, जिससे भारत 16.5 ओवर पहले ही छह विकेट से जीत गया। टीम इंडिया को 191 रन का लक्ष्य मिला था। कोहली डे-नाइट वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 32वीं दफा 50 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहे।

वे इस रिकॉर्ड में सिर्फ एक बल्लेबाज से पीछे हैं। कोहली को 70 डे-नाइट वनडे में दूसरी पारी में खेलने का मौका मिला है और उनमें उन्होंने 69.10 के औसत से 3801 रन जुटाए हैं। इसमें कोहली का टॉप स्कोर 183 रन है और उनके खाते में 18 अर्धशतक व 14 शतक हैं। कोहली ने दिन के समय 22 वनडे की दूसरी पारी में छह बार फिफ्टी जमाई।

अब हम नजर डालेंगे डे-नाइट वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक दफा 50 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले 9 और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर :-


सचिन तेंदुलकर (भारत, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

वनडे : 111
पारियां : 107
रन : 4240
टॉप स्कोर : 175 रन
50 या इससे ज्यादा के स्कोर : 34 (25 अर्धशतक, 9 शतक)

कुमार संगकारा (श्रीलंका, एशिया, आईसीसी, बाएं हाथ के बल्लेबाज)

वनडे : 111
पारियां : 101
रन : 3396
टॉप स्कोर : नाबाद 134 रन
50 या इससे ज्यादा के स्कोर : 26 (21 अर्धशतक, 5 शतक)

जेक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका, आईसीसी, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

वनडे : 81
पारियां : 77
रन : 2492
टॉप स्कोर : 139 रन
50 या इससे ज्यादा के स्कोर : 22 (20 अर्धशतक, 2 शतक)

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

वनडे : 86
पारियां : 83
रन : 2563
टॉप स्कोर : 126 रन
50 या इससे ज्यादा के स्कोर : 22 (17 अर्धशतक, 5 शतक)

गौतम गंभीर (भारत, बाएं हाथ के बल्लेबाज)

वनडे : 61
पारियां : 60
रन : 2313
टॉप स्कोर : नाबाद 150 रन
50 या इससे ज्यादा के स्कोर : 21 (16 अर्धशतक, 5 शतक)

महेला जयवर्धने (श्रीलंका, एशिया, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

वनडे : 119
पारियां : 104
रन : 3079
टॉप स्कोर : 120 रन
50 या इससे ज्यादा के स्कोर : 21 (19 अर्धशतक, 2 शतक)

तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

वनडे : 90
पारियां : 81
रन : 2898
टॉप स्कोर : 123 रन
50 या इससे ज्यादा के स्कोर : 19 (11 अर्धशतक, 8 शतक)

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया, बाएं हाथ के बल्लेबाज)

वनडे : 70
पारियां : 68
रन : 2476
टॉप स्कोर : 131 रन
50 या इससे ज्यादा के स्कोर : 19 (13 अर्धशतक, 6 शतक)

महेंद्र सिंह धोनी (भारत, दाएं हाथ के बल्लेबाज)

वनडे : 98
पारियां : 79
रन : 2412
टॉप स्कोर : नाबाद 101 रन
50 या इससे ज्यादा के स्कोर : 18 (17 अर्धशतक, 1 शतक)