इस मंदिर में देवी को चढाते हैं नूडल्स, चॉप्सी, राइस और...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 04 अक्टूबर 2017, 5:23 PM (IST)

जहां देश में लोग माता के मंदिरों में फलाहार और अन्य प्रसाद चढ़ाते हैं वहीं इस मंदिर में आने वाले भक्त माता को चीनी व्यंजन जिनमें नूडल्स, चॉप्सी, राइस और वेजिटेबल भी शामिल है। सुनकर आपको हैरानी हुई लेकिन कोलकाता के टंगरा इलाके में काली मां का एक ऐसा अनूठा मंदिर है जहां नूडल्स और फ्राइड राइस का भोग लगाया जाता है। फिर यही प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच बांटा जाता है। इसी वजह से इस मंदिर का नाम चाइनीज काली मां भी पड़ गया है। 55 साल के इसोन चेन नाम के भक्त इस मंदिर की देखभाल करते हैं।


यह भी पढ़े:- इन जानवरों को पालने से होती है धन की वर्षा

यह भी पढ़े:- शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषता

दरअसल, इस मंदिर में काफी समय से बीमार चल रहे एक चीनी बच्चे को लाया गया था। यहां आते ही उसकी बीमारी खत्म हो गई। इसके बाद चीनी लोगों का विश्वास इस मंदिर के प्रति काफी गहरा हो गया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां प्रणाम भी चीनी शैली में ही किया जाता है। इस मंदिर में माता के सामने कैंडल्स और चाइनीज अगरबत्तियां जलाईं जाती है। दीपावली में भी यहां विशेष आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें चीनी लोग भाग लेते हैं। जहां पूजा के लिए मंत्रोच्चारण और आरती हिंदू धर्म से मुताबिक होती है।

यह भी पढ़े:- पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल

यह भी पढ़े:- 3 दिन में बदलें किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स