अयोध्या के दौरे पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016, 11:36 AM (IST)

अयोध्या। केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा मंगलवार को अयोध्या के दौरे पर हैं। ऐसे में चर्चाओं का बाजार भी बेहद गर्म है। कहा जाता रहा है कि चुनाव के समय ही बीजेपी को रामलला और अयोध्या की याद आती है। महेश शर्मा यहां पहले से प्रस्तावित रामायण म्यूजियम के निर्माण स्थल का पहले मुआयना करेंगे। इस दौरान माना जा रहा है कि शहर में वे करीब 8 घंटे का समय बिताएंगे। इस दौरान वे रामलला के दर्शन भी करने जाएंगे, प्रस्तावित रामायण म्यूजियम के निर्माण स्थल का मुआयना करेंगे। शहर में वे करीब 8 घंटे बिताएंगे। इस दौरान वे रामलला के दर्शन भी करेंगे।

वैसे महेश शर्मा ने पहले ही साफ कर दिया है कि अयोध्या दौरे को राजनीति से जोडक़र नहीं देखना चाहिए। दरअसल पूरे देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से ये दौरा काफी अहम है। यह दौरा सरकार के विकास के एजेंडे का महज हिस्सा भर है। आपको बता दें कि म्यूजियम रामायण सर्किट पर केंद्र सरकार ने 225 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं,इनमें 151 करोड़ रुपए विशेष तौर पर केवल अयोध्या के लिए हैं जो इस सर्किट का केंद्र है। देकर शाम केंद्रीय मंत्री वापस फैजाबाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे और 6.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।