अलवर। शिवसेना की इकाई युवा सेना द्वारा छठवें स्थापना दिवस पर त्रिपोलिया में महादेव की 101 दीपों से महाआरती की गई। इस दौरान भोलेनाथ से देश के सैनिकों व युवाओं को बल देने की मंगल कामना की गई। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में दीपक लेकर होप सर्कस तक मार्च किया। इस दौरान लोगों से चाइना मेड सामान नहीं खरीदने की अपील की। होप सर्कस पर चाइना मेड सामान का बहिष्कार व दहन किया गया। बाद में आमजन को फल वितरण किया गया।