पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह 19 को बांसवाड़ा में

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 8:31 PM (IST)

बांसवाड़ा। पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह 19 अक्टूबर को बांसवाड़ा यात्रा पर आएंगे। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि राज्यपाल 19 अक्टूबर को वायुयान द्वारा दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे तथा वहां से त्रिपुरा सुंदरी जाएंगे और लंच मयूर गेस्ट हाउस में लेने के बाद सायं 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा बाद में सायं 5 बजे बांसवाड़ा में आमसभा में भाग लेंगे। राज्यपाल वीपी सिंह बांसवाडा से शाम को 7.15 बजें मेतवाला जाएंगे तथा रात्रि 8.00 बजे मेतवाला से प्रस्थान कर मयूर गेस्ट में भोजन व रात्रि विश्राम करेंगे। 20 अक्टूबर को राज्यपाल सिंह बांसवाड़ा से सुबह 8.15 बजे बैणेश्वर जाएंगे। जिला कलक्टर ने पंजाब के राज्यपाल की यात्रा को लेकर उपखण्ड अधिकारी घाटोल को प्रोटोकोल अधिकारी नियुक्त किया है तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को पाबंद किया है।