पीली सेना ने मेयर की कब्जाई कुर्सी, किया जमकर हंगामा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 6:24 PM (IST)

आगरा। नाली-खरंजों की दिक्कतें दूर करने के लिए काफी संख्या में पीली सेना की महिलाएं नगर पहुंची। मेयर के नहीं मिलने से पीली सेना की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साई महिलाओं ने नगर निगम में मेयर इंद्रजीत आर्य की कुर्सी पर कब्जा कर लिया।
महिलाएं खुद ही डंडे के जोर पर न्याय पाने और विकास कराने की बात करने लगीं। नगर निगम में महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर नारेबाजी करती हुईं सीधे मेयर के ऑफिस में पहुंच गईं।
मेयर की कुर्सी पर शबाना खंडेलवाल बैठ गईं। उनके सामने की कुर्सियों पर पीली सेना की महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। महिलाओं का कहना था कि ऐसे मेयर का क्या फायदाए जो अपने ऑफिस में ही नहीं बैठते हैं।

महिलाओं का कहना था कि हमारी वजह से जो मेयर बनाए उसी मेयर को महिलाओं की समस्याएं दूर करने के लिए समय नहीं है। गौरतलब है कि शबाना खंडेलवाल ने आगरा में महिलाओं की पीली सेना तैयार की है और ये सेना जनसमस्याओं और महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही है।