मुनीम चार लाख रुपए लेकर फरार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 5:14 PM (IST)

अजमेर। यहां के एक व्यापारी का मुनीम उधारी वसूल करने के लिए गुजरात गया और वापस नही लौटा। व्यापारी का आरोप है कि मुनीम उस के चार लाख रूपये ले कर फरार हो गया है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजमेर में लाइम स्टोन का व्यापार करने वाले सुमित माहेश्वरी ने अपने मुनीम अशोक कुमार को उधारी वसूलने के लिए गुजरात भेजा था। अशोक कुमार गुजरात से रुपए तो वसूल कर लाया लेकिन उसने यह रकम कंपनी में जमा नहीं कराई। आने के बाद से ही वह कंपनी के दफ्तर नहीं आया। संभवतया वसूल कर लाये गये चार लाख रूपये को लेकर फरार हो गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।