ब्लैकमैल करने वाली महिलाओं का शतिर गिरोह पुलिस गिरफ्त में

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 4:42 PM (IST)

श्रीगंगानगर । जिले की रायसिंहनगर पुलिस ने ब्लैकमैल करने वाली महिलाओं के शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया गया। कस्बें की पॉश कालोनी के एक घर में यह महिलाए अपने हुस्न के जाल में फंसाकर गौरखधंधा चला रही थी। पुलिस की पकड में आयी चारों महिला व एक पुरूष ने एक दुध विक्रेता को ब्लैकमैलिगं का शिकार बनाया था। पीडित ने जब घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को तो पुलिस ने जाल बिछाकर महिलाओं को गिरफतार कर लिया। पुलिस का कहना है की आरोपियां को रिमांड में लिया जाएगा। मामले में कई खुलासे होने की संभावना है। गांव 83 आरबी के युवक नेतराम नाई को गत दिनो इन आरोपियों ने घर बुलाकर शरबत में नशिला पद्वार्थ पिलाकर बेहोश कर लिया। इस दौरान आपतिजनक विडियों बना कर आरोपियों ने युवक से मारपीट कर दुष्कर्म के झुठे मुकदमेे में फसाने का कह कर ब्लैकमैल किया। युवक की जेब से 8 हजार रूपये भी निकाल लिए। लालच आने पर आरोपियों द्वारा युवक को लगातार पैसे देने के लिए ब्लैकमैल किया जाने लगा। परेशान युवक ने पुलिस थाने में पहुच कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए जाल बिछाया। आरोपियों को पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरवींद बिश्नोई ने बताया की आरोपियों से पुछताछ गिरोह में अन्य सदस्यों की गिरफतारी के साथ ही बडे खुलासे भी हो सकते है।