50-60 हजार रूपए के बीच की टाॅप15 बाइक-पार्ट II

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 4:39 PM (IST)

हम फिर से हाज़िर है आपके लिए आपकी पसंद के आर्टिकल के साथ। हमारे पहले पार्ट में हमने आपको 50 से 60 हजार रूपए तक आने वाली टाॅप 9 मोटरसाइकिलों के बारे में बताया था। इस पार्ट में इसी रैंज की बाकी बाइक के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं। इन टाॅप 15 बाइक में से आपकी खोज जरूर पूरी हो जाएगी। आइए, जानते हैं शेष बाइक के बारे में .....

यह भी पढेंः 50-60 हजार रूपए के बीच की टाॅप15 बाइक-पार्ट 1
यह भी पढेंः स्कूटर स्पेशल: 50 हजार के अंदर हैं ये टाॅप 5 आॅप्शन


10. हीरो स्प्लैंडर आईस्मार्ट (Hero Splendor iSmart)

हीरो मोटोकाॅर्प की नई सनसनी है स्प्लैंडर आईस्मार्ट। यह 100cc बाइक है जिसे ड्यूल कलर स्कीम के साथ उतारा गया है। यह रेड-सिल्वर, ब्लैक-सिल्वर, ब्लू-सिल्वर और ग्रीन-सिल्वर कलर पेंट के साथ उपलब्ध है। इसमें i3S टेकनोलाॅजी दी गई है जिससे टैªफिक में 10 सैकेंड के बाद इंजन अपने आप आॅफ हो जाता है और केवल क्लच दबाने से स्टार्ट भी हो जाता है। यह टेकनोलाॅजी माइलेज बढ़ाने में सहायक है। इसके अलावा, AHO (आॅलटाइम हैडलैंप आॅन) तकनीक भी यहां दी गई है। स्पोक व अलाॅय दोनों आॅप्शन वेरिएंट में यह मौजूद है। टाॅप वेरिएंट का दाम 64,281 रूपए है।
इंजन - 97.2cc OHC, एयरकूल्ड
पावर - 7.7cc
टाॅप स्पीड - 87 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज - 92 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत - 56,995 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)


यह भी पढेंः बाइक स्पेशल: 50 हजार के अंदर हैं ये टाॅप 10 आॅप्शन


11. हीरो स्प्लैंडर आईस्मार्ट-110 (Hero Splendor iSmart-110)

यह स्प्लैंडर आईस्मार्ट का अधिक पावरफुल वर्जन है। इस मोटरसाइकिल में 110cc का इंजन लगा है। आई3एस और एएचओ दोनों टेकनोलाॅजी यहां भी मिलेंगी। बाइक का पावर ज्यादा है लेकिन रेग्युलर आईस्मार्ट से माइलेज काफी कम है। फिलहाल इसका एक ही वेरिएंट उतारा गया है जो अलाॅय व्हील और सेल्फ स्टार्ट के साथ है। यह बाइक भी पहले की तरह डयूल कलर स्कीम में उपलब्ध है।
इंजन - 109.15cc ओएचसी, एयरकूल्ड
पावर - 8.9cc
टाॅप स्पीड - 87 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज - 90 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत - 58,739 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)


यह भी पढेंः स्कूटर स्पेशल: 50 हजार के अंदर हैं ये टाॅप 5 आॅप्शन


12. टीवीएस फोटोनिक्स (TVS Phoenix)

यह बाइक टीवीएस की पावरफुल बाइक है। इसमें 125cc का इंजन लगा है जो इस सेगमेंट में काफी बेहतर है। यह इस सेगमेंट की सबसे दमदार बाइक भी है। बाइक की टाॅप स्पीड 96 किमी प्रति घंटा (kmph) और पावर 11PS के करीब है। इस बाइक में ड्रम व डिस्क ब्रेक दोनों आॅप्शन उपलब्ध हैं। ब्लैक, रेड, आॅफ व्हाईट और सिल्वर सहित 4 कलर आॅप्शन में से कोई भी चुना जा सकता है। डिस्क ब्रेक माॅडल की का दाम 59,450 रूपए है।
इंजन - 24.5cc
पावर - 11PS
टाॅप स्पीड - 96 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज - 67 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत - 57,247 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

यह भी पढेंः आमिर की Dhoom-3बाइक, कुछ और जानना चाहेंगे


13. यामाहा सेल्यूटो (Yamaha Saluto)

यह यामाहा सेल्यूटो आरएक्स का अपडेट और पावरफुल वर्जन है। स्टाइल और ग्राफिक्स एक जैसे हैं पर कलर आॅप्शन ज्यादा हैं। यह बाइक डिस्क और ड्रम दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इस बाइक में 125cc इंजन लगा है जो 8.3PS का पावर देता है। टाॅप वेरिएंट की कीमत 60,716 रूपए है।
इंजन - 125cc
पावर - 8.3PS
टाॅप स्पीड - 95 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज - 78 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत - 58,009 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

यह भी पढेंः 28 हजार से शुरू है इन बाइक की कीमत, बज़ट में होगी फिट


14. होंडा लीवो (Honda Livo)

होंडा की यह पावरफुल बाइक है जो 5 कलर आॅप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें 110cc का इंजन दिया हुआ है। यह बाइक डिस्क व ड्रम ब्रेक सहित 2 आॅप्शन में उपलब्ध है। टाॅप वेरिएंट की कीमत 61,090 रूपए है।
इंजन - 109.19cc
पावर - 8.2cc
टाॅप स्पीड - 86 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज - 74 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत - 58,409 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

यह भी पढेंः ऑटो बॉक्स ऑफिस पर हिट, 4 महीने, बिकी 1 लाख


15. हीरो सुपर स्प्लैंडर (Hero Super Splendor)

हीरो मोटोकाॅर्प की सुपर स्प्लैंडर जितनी सुपर है उतनी ही प्रिमियम भी। इस बाइक में 125cc का इंजन लगा है फिर भी माइलेज 83 किमी प्रति लीटर (kmpl) के करीब है। लुक पैशन जैसा है लेकिन ग्राफिक्स अलग और स्टाइलिश हैं। फिलहाल यह बाइक एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है जो स्टैण्डर्ड अलाॅय और सेल्फ स्टार्ट के साथ है। जल्दी ही स्प्लेंडर आईस्मार्ट की तरह ही इसे भी सुपर स्प्लैंडर आईस्मार्ट माॅडल में उतारा जाएगा। दाम पहले से कम हो सकते हैं।
इंजन - 124.3cc
पावर - 9cc
टाॅप स्पीड - 90 किमी प्रति घंटा (kmph)
माइलेज - 83.1 किमी प्रति लीटर (kmpl)
कीमत - 59,710 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

यह भी पढेंः 240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक