महिलाओं को अपशब्द कहने वालों को श्रुति का सबक

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 4:36 PM (IST)

महिलाओं के लिए अपशब्द कहने वाले मर्दों के लिए अभिनेत्री श्रुति हासन ने सबक सिखाने का एक तरीका ढूंढा है। श्रुति ने एक

वीडियो के ​जरिए उन पुरूषों तक अपनी बात पहुंचाने को कोशिश की है जो महिलाओं को अपशब्द कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट में एक वीडियो

बी द बिच शेयर किया है। इस ढाई मिनट के वीडियो में खुद श्रुति बी द बिच वीडियो में इस शब्द की नई परिभाषा लोगों के सामने रखती हैं। इसके माध्यम से वह

महिलाओं की शक्ति से लोगों को परिचित करवाती हैं। श्रुति के मुताबिक, अक्सर अपने दम पर कुछ करने वाली और महत्वकांक्षी महिलाओं को

बिच कह दिया जाता है। वीडियो में श्रुति पुरुषों को करारा जवाब देते हुए पूछती हैं कि आखिर बिच कौन होती हैं। बिच वह शिक्षिका होती है जो सिस्टम के खिलाफ खड़ी होती है, वह जो अपने बच्चों को बनाने के लिए अपनी नींदें कुर्बान करती है, वह जो अपने सपनों को न्योछावर कर देती हैं, वह जो एक साथ कई काम करने की क्षमता रखती हैं। वह जो करोड़ों का कारोबार खड़ा करने की ताकत रखती हैं, वह जो बॉस के तौर पर आपकी सैलरी बढ़ाती है। उन्हें बिच कहकर अपमान किए जाने वालों की परवाह नहीं और न ही किसी की माफी सुनने का टाइम है।
श्रुति के इस वीडियो से उनको सोशल मीडिया में खूब सरहना मिल रही है। इस वीडियो को खुद श्रुति हासन ने आवाज दी है। यह वीडियो कल्चरल मशीन नाम के डिजिटल चैनल की।