अजमेर में बंदर का आतंक, तीन दर्जन को किया घायल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 4:00 PM (IST)

अजमेर। शहर में एक सिरफिरे बंदर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यहां बंदर के काटने से तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अजमेर के जेएलएन अस्पताल व डिस्पेंसरी में उपचार किया गया है। दरअसल, अजमेर में एक बन्दर ने राम नगर, नागफनी व शिव कॉलोनी के साथ मंत्री वासुदेव देवनानी के गृह क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। इस दौरान बंदर ने 40 से अधिक लोगों को घायल किया है। जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। इस बंदर की वजह से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। घायलों ने बताया कि बंदर की जानकारी स्थानीय पार्षद के साथ वन विभाग को भी दी गई लेकिन, कोई भी नहीं पहुंचा। यहां बंदर के नोंचने और काटने से घायल हुए लोगों की अस्पताल में कतार लग गई।