महोत्सव के तीसरे दिन गुफा तिमाबा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 3:20 PM (IST)

करौली। शरद पूर्णिमा के समापन पर मां शारदा कला केंद्र गंगापुर सिटी की मशहूर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका हर्षिता शर्मा व कालबेलिया नृत्य की मशहूर डांसर पायल शर्मा ने जलवा बिखेरा। सूरज शान एंड म्यूजिकल ग्रुप ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रविवार शाम को राम जानकी मंडल गंगापुर सिटी द्वारा जीवंत झांकियां सजाई गईं। इनमें सीता हरण, रुंड-मुंड, दुर्गा, ब्रह्मा दल आदि झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। रात्रि 12 बजे गोपालजी को भोग लगाकर तस्मै खीर की प्रसादी का पंगत लगाकर वितरण किया गया।