सपा, बसपा ने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को पालाः स्मृति ईरानी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016, 2:13 PM (IST)

बस्ती। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी बस्ती पंहुची और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। वह बस्ती के हरैया बिधान सभा के बीआर महाजन इंटर कालेज के मैदान में पहुंची।
आज के कार्यक्रम में वह प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किए छात्र-छात्रओं को पुरस्कृत करेंगी। स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी के खिलाफ युद्ध लड़ने का समय आ गया है। सपा और बसपा की सरकारों ने ही इसे पाला पोसा है।

उन्होंने कहा कि बस्ती में शिल्पकारों के लिए समन्वय केंद्र और डिजाइन वर्कशाप खोलने की घोषणा की। यहां के शिल्पकारों को भी बीमित किया जाएगा। बीपीएल परिवारों को मुफ्त औजार उपलब्ध कराया जाएगा। पहचान पत्र देने के लिए एक महीने के अंदर उनका पंजीकरण होगा। 
उन्होंने कहा कि कपड़ा मंत्रालय के जरिए बहुत कुछ तो दे नहीं सकती, लेकिन जो संभव होगा वह करूंगी। बस्ती के शिल्पकारों को बीमित करने पर होने वाला सभी खर्च सरकार करेगी।

उन्होंने कहा कि अब जनता ही इन पार्टियों से हिसाब मांगेगी। भाजपा इन मुद्दों को लेकर जनता की आवाज बनकर इन मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दलित प्रेम पर जमकर बरसीं। 
उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि राहुल गांधी का दलित प्रेम केवल एक छलावा और दिखावा है। यहां पर जनता को केवल विकास के लुभावने वादे पर ठगा गया है। अब इससे निजात पाने का समय आ गया है। 

वहीं उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कई सालों के बाद देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो केवल बोलने पर विश्वास नहीं रखता। वह अपने काम की छाप पूरी दुनिया को छोड़ रहा है। 
इससे पहले भी प्रधानमंत्री थे, उनकी बातें भी सुनने में नहीं आती थीं। उनकी भूमिका देश की अर्थव्यवस्था में भी नहीं दिखती थी। उन्होंने कहा कि एक चाय वाले के लोकतंत्र के मंदिर में पहुंचने के बाद पुरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान उन्हें तलवार भेट की गई। सभी लोग जानते हैं कि इसका इस्तेमाल युद्ध के लिए किया जाता है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार, बेकारी और गरीबी के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया जाएगा।