अजगर ने युवक को निगला, उसके बाद...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 9:17 PM (IST)

सोनभद्र। सूबे के सीमांत जिले सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में एक किशोर को चरवाहों ने अजगर का निवाला बनने से बचा लिया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि पन्नूगंज क्षेत्र के मन्ठहवा गांव निवासी रामनिहोर के खेत रामपुर गांव में हैं। वह परिवार के साथ वहीं रहता है। कल शाम उसकी बकरी चरते हुए पहाडी की तरफ चली गयी। जिसकी तलाश में रामनिहोर का पुत्र बुद्धिराम भी पहाडी की तरफ चला गया।

वहां एक अजगर ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया। बुद्धिराम की चीख सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद चरवाहों ने छह-सात फीट लम्बे अजगर के मुंह में लाठी-डंडे डालकर किशोर को छुडाया। अजगर को रस्सी से बांध कर ग्राम प्रधान शिवमूरत ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। जख्मी किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।