साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की हुई सगाई, दिसंबर तक हो सकता है विवाह

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 16 अक्टूबर 2016, 8:10 PM (IST)

रोहतक। रियो ओलम्पिक कुश्ती में देश को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय महिला कुश्ती पहलवान साक्षी मलिक की रविवार को अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ सगाई हो गई। सगाई की रस्म साक्षी के घर रोहतक सेक्टर 4 में हुई। अब माना जा रहा है कि दोनों दिसंबर तक शादी के बन्धन में बंध सकते है। फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं हुई है।

सगाई के अवसर पर दोनों के परिवार वाले और खास दोस्त ही मौजूद थे। साक्षी मलिक का जीवनसाथी पहलवान सत्यव्रत कादियान रोहतक का रहने वाला है। सत्यव्रत भी भारतीय पुरुष कुश्ती का अंतर्राष्ट्रीय पहलवान है। सत्यव्रत ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स ने सिल्वर मेडल जीता था।

सत्यव्रत और साक्षी मलिक दोनों ही रेलवे में खेल कोटे से नौकरी करते है। सत्यव्रत के पिता सत्यवान कादियान भी कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय पहलवान और अर्जुन अवाॅर्डी रहे है। सत्यव्रत के पिता रोहतक में ओलम्पियन सत्यवान कुश्ती अखाड़ा भी चलाते हैं। आपको बता दें कि सत्यव्रत और साक्षी का रिश्ता 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद ही तय हो गया था।