वाराणसी। राजघाट पुल पर भगदड़ के बाद हुई 25 लोगों की मौत राज्य सरकार को प्रशासन को लापरवाह माना है। इसके तहत 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें 2 एसपी भी शामिल हैं। यह घटना बाबा जयगुरूदेव संस्था की ओर से निकाली गई, शाकाहार, सदाचार रैली के दौरान हुई थी।
हादसे के समय वहां पर 1 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। जबकि प्रोग्राम के लिए केवल 3 हजार लोगों के आने की पर्मिशन ली गई थी। जब बाबा जयगुरूदेव थे, तो उन्होंने भी 1996 में अमागम किया था। लोग बताते हैं कि उस समय यहां पर करीब 10 लाख लोग आए थे।