अभिनेता और टीवी होस्ट रणविजय सिंह पिता बन गए है। पहली संतान के रूप में उनके घर एक प्यारी से बेटी ने जन्म लिया। पत्नी प्रियंका वोहरा ने सोमवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। घर में बेटी के जन्म के उपरांत वे काफी उत्साहित हैं। रणविजय ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ यह खुशी जाहिर की।
रणविजय ने ट्विटर पर लिखा कि भगवान के आशीर्वाद, परिवार और दोस्तों की प्रार्थना और शुभकामनाओं से प्रियंका और मुझे राजकुमारी मिली है। बता दें कि 33 साल के रणविजय साल 2014 में प्रियंका के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।
टीवी स्टार ऋषभ जयसवाल ने अपने पारिवारिक व्यवसाय के बजाय अपने जुनून को चुना
अपकमिंग शो मैं हूं साथ तेरे' में नेगेटिव किरदार निभाती नजर आएंंगी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव
अदिति भगत ने 'उड़ारियां' में सीखा ऑन-स्क्रीन रोमांस
Daily Horoscope