नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मौजूदा दौर में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला युगल खिल़ाडी हैं। यह कहना है कि 2013 की विंबलडन चैम्पियन मारिओन बार्टोली का।
बार्टोली ने यहां कहा कि सानिया और उनकी जो़डीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की सफलता का राज दोनों के बीच शानदार तालमेल है।
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) स्पोट्र्स कॉप्लेक्स में फ्रेंच ओपन के लिए क्वालीफाइंग अंडर-18 टेनिस प्रतियोगिता "रांदे-वू रोलां गैरो" के दूसरे संस्करण के उद्घाटन के मौके पर बार्टोली को ब्रांड ऎंबेसडर घोषित किया गया।
यह प्रतियोगिता आठ से 12 फरवरी के बीच खेली जाएगी। इस मौके पर डीएलटीए में दो क्ले कोर्ट का उद्घाटन भी किया गया।
बार्टोली ने कार्यक्रम से इतर आईएएनएस से बातचीत में सानिया-हिंगिस की जो़डी की सफलता का कारण पूछने पर कहा, ""दोनों एक दूसरे का अच्छा साथ दे रही हैं। सानिया का फोरहैंड काफी अच्छा है। वह अच्छे ग्राउंड स्ट्रोक्स भी खेल रही हैं। वह विश्व की सर्वश्रेष्ठ युगल खिल़ाडी हैं। मार्टिना हिंगिस के पास काफी अनुभव है जिसका वह फायदा उठा रही हैं।""
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope