सिलीगुड़ी। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने मंगलवार को सैफ चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 5-1 के बड़े अंतर से करारी मात देते हुए टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। कंचनजंगा स्टेडियम में हुए मैच में कमला देवी ने तीसरे मिनट में ही पहला गोल करते हुए भारत को बढ़त दिला दी। इतनी जल्दी मिली बढ़त ने भारतीय खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ा दिया। मैच के 30वें मिनट में भारत को पेनल्टी किक मिला, जिस पर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी सस्मिता मलिक ने गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।
तीन मिनट बाद ही कमला देवी ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दाग दिया। मध्यांतर से ठीक पहले भारतीय टीम ने एक और गोल हासिल किया। इस बार अनुभवी खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का ने यह गोल दागा, जिसकी बदौलत भारतीय टीम मध्यांतर 4-0 की बड़ी बढ़त ले चुकी थी। मध्यांतर के बाद लेकिन अफगानिस्तान की टीम ने जबरदस्त वापसी की और मैच के एकतरफा नहीं होने दिया।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope