नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (16 अक्टूबर) से पांच मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड का नेतृत्व केन विलियमसन करेंगे।
भारत ने न्यूजीलैंड का तीन मैच की टेस्ट सीरीज में क्लीनस्वीप किया था, लेकिन वनडे में उसे कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड ने पिछले वर्ष आयोजित विश्व कप का फाइनल खेला था। टीम इंडिया व कीवियों के बीच आज तक 93 वनडे खेले गए हैं। इनमें से 46 भारत और 41 न्यूजीलैंड ने जीते हैं। एक वनडे टाई और पांच बेनतीजा रहे।
दोनों का अपने-अपने देश में एक-दूसरे के खिलाफ पलड़ा भारी है। भारत ने अपनी धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 में से 21 वनडे जीते, जबकि उसे पांच में हार का सामना करना पड़ा। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इसी तरह कीवी टीम ने खुद के घर में 34 में से 21 वनडे जीते और 10 हारे। एक टाई व दो बेनतीजा रहे।
अब हम देखेंगे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पिछले 10 वनडे की रिपोर्ट :-
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope