नई दिल्ली। टॉस हारने के बावजूद हरियाणा हैमर्स ने प्रो रेस्लिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के दूसरे संस्करण के पहले दिन सोमवार को मुंबई महारथी को 4-3 से हराते हुए अपने अभियान का विजयी आगाज किया। इस जीत के साथ ही हरियाणा ने लीग के पहले सीजन के फाइनल में मुंबई से मिली हार का बदला भी ले लिया। मुंबई ने टॉस जीता और लीग के नए नियम के मुताबिक हरियाणा के दो दमदार पहलवानों के मैच रद्द करने का फैसला लिया। [@ वर्ष 2016 के इन 10 T20 मुकाबलों में होती रहीं सांसें ऊपर-नीचे]
उल्लेखनीय है कि टॉस जीतने वाली टीम के पास विपक्षी टीम के दो मैच रद्द करने का अधिकार होता है और इसी अधिकार के साथ मुंबई ने हरियाणा के मेगोमेद कुबार्नालिएव और इंदु चौधरी के मैच रद्द करने का फैसला लिया। हरियाणा ने जीत के साथ खाता खोला और पहले मुकाबले में रजनीश ने मुंबई के जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियन विकास को पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग में 7-2 से मात दी।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope