• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

तीन स्टार क्रिकेटर्स ने किया इस अभियान का समर्थन

मुंबई। लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने टेलीविजन चैनल स्टार प्लस की नई सोच अभियान का समर्थन करते हुए इसके साथ जुडऩे का फैसला किया है। यह अभियान महिलाओं को समाज में पीछे रखने वाली विभिन्न सामाजिक रूढि़वादी परंपराओं पर सवाल खड़े करता है।

भारत और न्यूजीलैंड की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले के दौरान रविवार को टीवी प्रस्तोताओं ने इसका अनावरण किया। इस अभियान में धोनी की जर्सी पर उनकी मां देवकी के नाम को देखा गया। कोहली और रहाणे की जर्सी पर भी उनकी मां सरोज और सुजाता के नाम हैं। स्टार इंडिया के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि हम इस अनोखी पहल नई सोच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ जुडऩे पर काफी खुश हैं।

महिलाओं को आगे बढ़ाने में स्टार प्लस अहम भूमिका निभा रहा है। इस अभियान को धोनी, विराट और रहाणे के जीवन के अनुभवों के आधार पर बनाया गया है, जिसमें दर्शाया गया है कि किस प्रकार ये तीनों आज अपनी मां के समर्थन के बदौलत इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

दो तिहरे शतकों के बीच महाराष्ट्र अंक लेने में सफल


यह भी पढ़े

Web Title-MS Dhoni, Virat Kohli, Ajinkya Rahane support Nayi Soch campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, virat kohli, ajinkya rahane, nayi soch campaign, ranji trophy, maharashtra, delhi, rishabh pant, haryana, hyderabad, yuzvendra chahal, west indies, pakistan, devendra bishoo, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved