मास्को। रूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता
प्राप्त मारिया शारापोवा टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हिस्सा ले सकती हैं। रूस
टेनिस महासंघ के अध्यक्ष शमिल तारपिश्चेव ने यह बात कही है। समाचार एजेंसी
तास के मुताबिक, रूसी खिलाड़ी डोपिंग के कारण लगे प्रतिबंध की अवधि पूरी कर
26 अप्रैल के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटेंगी। [@ वर्ष 2017 में विराट कोहली का यह रिकॉर्ड टूटना मुश्किल, देखें टॉप-10]
तारपिश्चेव ने कहा,
‘शारापोवा टोक्यो ओलम्पिक-2020 में रूस की ओर से हिस्सा ले सकती हैं। वह
देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की काबिलियत रखती हैं। एक अकेला सवाल उनकी
इच्छा का है।’ उन्होंने कहा, ‘अप्रैल के अंत में शारापोवा टूर्नामेंट में
हिस्सा लेना शुरू कर देंगी। हमें देखना है कि वह कितनी जल्दी अपने शीर्ष
स्तर पर पहुंचती हैं। खेल जगत रूका नहीं है वह तेजी से आगे बढ़ रहा है,
लेकिन हम सभी जानते हैं कि शारापोवा पेशेवर खिलाड़ी हैं और सब कुछ उन्हीं
पर निर्भर करता है।’
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर
IPL 2024: पॉवरप्ले तय करेगा पंजाब और मुंबई के बीच मैच का फैसला
Daily Horoscope