पेरिस। रियो ओलम्पिक में रजत पदक विजेता भारत की दूसरे नंबर की महिल
बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु और अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच. एस.
प्रनॉय हारकर फ्रेंच ओपन से बाहर हो गए हैं। महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर
में 10वीं विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु को चीन की हे बिंगजियाओ ने सीधे
गेमों में 22-20, 21-17 से हराया। जबकि प्रनॉय पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर
में आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के तिएन चेन चोऊ से 19-21,
16-21 से हार गए। छठी
वरीय सिंधु को पहले ही गेम से बिंगजियाओ ने कड़ी टक्कर दी। गैर वरीय
बिंगजियाओ ने सिंधु की 12-8 से बढ़त को पहले 20-20 से बराबर किया, फिर
आखिरी के दो अंक हासिल करते हुए पहला गेम जीत लिया।
यह भी पढ़े :धोनी ने इन दो पर फोड़ा हार का ठीकरा!
यह भी पढ़े :कोहली ने संगकारा को पछाड़ा, अब इन 3 से पीछे
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope