• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

घाना: महिला फुटबाल खिलाडिय़ों ने किया प्रदर्शन

अकरा। घाना की वरिष्ठ महिला फुटबाल टीम की खिलाडिय़ों ने पहले से तय बोनस का अभी तक भुगतान नहीं किए जाने के खिलाफ सडक़ पर विरोध प्रदर्शन किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को किए गए प्रदर्शन का मकसद खेल मंत्रालय को उसका वादा पूरा करने पर मजबूर करना था।

घाना के खेल मंत्रालय ने 2016 अफ्रीका महिला चैम्पियनशिप की समाप्ति के बाद टीम को उसका बकाया देने का वादा किया था। टीम को इस टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। खिलाडिय़ों का हजारों डालर का बोनस बकाया है। सभी महिला खिलाड़ी खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के कार्यालय में मंत्री एडविन नी लांते वांदेरपुए से मिलने पहुंचीं। उन्होंने बैनर लिए हुए थे जिन पर लिखा था, हमें हमारा धन चाहिए, भेदभाव बंद करो, अपने वादे पर अमल करो।

[@ करुण नायर ऐसे आए नं.1 पोजिशन पर, ये है टॉप-10 भारतीयों की सूची]

यह भी पढ़े

Web Title-female football players protest for bonus in ghana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: female, football, players, protest, for bonus, ghana, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved