लंदन। चेल्सी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 19वें चरण में खेले गए मुकाबले में स्टोक सिटी फुटबॉल क्लब को 4-2 से मात दी। चेल्सी की यह इस सत्र में लगातार 13वीं जीत है और वह लीग सूची में 49 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। मुकाबले की शुरुआत 34वें मिनट में चेल्सी के लिए गौरी काहिल द्वारा किए गए गोल से हुई। इस गोल के साथ ही पहले हाफ का समापन हुआ। दूसरे हाफ की शुरुआत के दूसरे मिनट में ही ब्रूनो मार्टिस (46वें मिनट) ने अपने गोल से स्टोक का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर किया। [@ वर्ष 2016 के इन 10 T20 मुकाबलों में होती रहीं सांसें ऊपर-नीचे]
इसके जवाब में विलियन ने चेल्सी के लिए 57वें मिनट में दूसरा गोल दागा। विलियन के गोल के जवाब में स्टोक के लिए पीटर क्रोच ने 64वें मिनट में गोल किया और स्कोर 2-2 से बराबर किया। लेकिन अगले ही पल विलियन (65वें मिनट) ने गोल दागते हुए चेल्सी को एक बार फिर 3-2 से आगे कर दिया। इसके बाद स्टोक कोई और गोल नहीं दाग पाया। डिएगो कोस्टार द्वारा 85वें मिनट में किए गए गोल ने चेल्सी को 4-2 से जीत दिलाई।
मलागा को नई दिशा देने को लेकर आश्वस्त हैं रोमेरो
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
Daily Horoscope