ओडेंसे। रियो ओलम्पिक से रजत पदक जीतकर लौटीं भारत की दूसरे नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु गुरुवार को योनेक्स डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं।
छठी वरीय सिंधु को जापान की साटो सयाका ने तीन गेमों तक खिंचे मुकाबले में 21-13, 21-23, 21-18 से हराया।
आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु का सयाका से यह पहला मुकाबला था और उन्होंने सयाका को जीत हासिल करने के लिए एक घंटा पांच मिनट तक कठिन संघर्ष करने के लिए मजबूर किया।
पहले गेम में सिंधु खास परेशान नजर नहीं आईं। हालांकि 12-8 से अपनी बढ़त को वह ज्यादा देर कायम नहीं रख सकीं। सयाका ने लगातार छह अंक लेते हुए पहले 14-12 से बढ़त ली। फिर सिर्फ एक अंक गंवाने के बाद लगातार सात अंक जीतकर गेम अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़े :JIO को एयरटेल की टक्कर, 259/-में 10GB 4G डेटा
यह भी पढ़े :इन जानवरों को पालने से होती है धन की वर्षा
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope