पर्थ। पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, मार्क टेलर और तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने अंपायर निर्णय समीक्षा प्रणाली (यूडीआरएस) की आलोचना की है। यहां वाका मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिशेल मार्श को विवादित तरीके से पगबाधा आउट करार दिया गया था। इसी कारण क्लार्क और जॉनसन ने डीआरएस की आलोचना की है और उसे असफल बताया है।
मैच के पांचवें व अंतिम दिन मार्श के खिलाफ कागिसो रबादा की गेंद पर की गई पगबाधा की अपील को मैदान पर मौजूद अंपायर ने नकार दिया था। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने रिव्यू मांगा था और इसके बाद मार्श को पवेलियन लौटना पड़ा था। इसी फैसले के बाद क्लार्क, जॉनसन और मार्क टेलर ने डीआरएस को आड़े हाथों लिया है। चैनल-9 पर कॉमेंट्री करते हुए क्लार्क ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि गेंद स्टम्प पर नहीं थी।
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
यह भी पढ़े :ये हैं कोहली की 10 लाजवाब पारियां
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर
IPL 2024: पॉवरप्ले तय करेगा पंजाब और मुंबई के बीच मैच का फैसला
Daily Horoscope