रायपुर। कोलंबो में खेली जा रही दक्षिण एशियाई तैराकी प्रतियोगितामें
छत्तीसगढ़ के खिलाडियों ने अभी तक चार पदक अपने नाम कर लिया हैं, जिनमें दो
स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं।
18 अक्टूबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 23 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
छत्तीगसढ
तैराकी संघ के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने एक बयान में बताया, कोलंबो में
आयोजित दक्षिण एशियाई तैराकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम में शामिल
छत्तीसगढ के जूनियर वर्ग के तैराक मास्टर शिवाक्ष साहू ने 200 मीटर
व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।
सीनियर वर्ग की तैराक सृष्टि नाग ने 400 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण पदक,
400 मीटर मिक्स रिले में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक
(कुल 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक) प्राप्त कर राज्य एवं देश का नाम रोशन किया।
(आईएएनएस/वीएनएस)
यह भी पढ़े :धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार
यह भी पढ़े :साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope