पेरिस। एटलेटिको मेड्रिड फुटबॉल क्लब के स्ट्राइकर एंटोनी ग्रिजमैन को फ्रांसीसी पत्रिका फ्रांस फुटबॉल द्वारा देश का फुटबॉल प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार 25 वर्षीय खिलाड़ी ग्रिजमैन को फीफा बालोन डी ओर खिताब देने वाली पत्रिका द्वारा इस सम्मान से नवाजा गया। इससे पहले, 2015 में यह सम्मान पेरिस सेंट जर्मेन के मिडफील्डर ब्लेसे माटुइदी को मिला था। फ्रांस के स्ट्राइकर को यूईएफए यूरो-2016 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी दिया गया। [@ मुरली विजय के बाद लोकेश राहुल का नाम भी टॉप-10 में शामिल]
ग्रिजमैन ने वर्ष 2009 में अपने पेशेवर फुटबॉल करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2014 में वे एटलेटिको मेड्रिड में शामिल हो गए थे। अपने अब तक के करिअर में उन्होंने स्पेनिश लीग में 90 गोल किए हैं। ग्रिजमैन ने इस साल आयोजित यूरो कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ सुर्खियां बटोरने में सफल रहे थे।
प्रीमियर लीग : इंजरी टाइम में माने के गोल से जीता लीवरपूल
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope