शिलांग। भारतीय खिलाç़डयों ने क्षेत्रीय श्रेष्ठता कायम रखते हुए दक्षिण एशियाई खेलों-2016 के 12वें संस्करण के पहले दिन शनिवार को अपना दबदबा बनाए रखा। भारतीय तीरंदाजों ने कंपाउंड एंड रिकर्व स्पर्धा में चार स्वर्ण और चार रजत पदक पक्के कर लिए।
मौजूदा चैम्पियन तरूणदीप राय और गुरूचरन बेसरा ने पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीय दीपिका कुमारी और बोंबेला देवी लैशराम के साथ Rमश: रिकर्व स्पर्धा के पुरूष एवं महिला वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की शीर्ष तीरंदाज दीपिका और बोंबेला देवी महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में एकदूसरे के सामने होंगी। दीपिका ने बांग्लादेश की ब्यूटी रे को और बोंबेला देवी ने भूटान की कर्मा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा में भारत की पूर्वाशा सुधीर शेंडे भारत की ज्योति सुरेखा वेनम से भि़डेंगी। पूर्वाशा ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश की तमन्ना परवीन को जबकि ज्योति ने बांग्लादेश की ही सुष्मिता बानिक को हराया। पुरूषों की कंपाउंड स्पर्धा में भारत के अभिषेक वर्मा और रजत चौहान एकदूसरे को खिताबी चुनौती देंगे। अभिषेक ने भूटान के त्सेवांग दोर्जी को और रजत ने भूटान के ही तासी देलजोर को हराया। बैडमिंटन में भारतीय पुरूष टीम ने लीग चरण में मालदीव और बांग्लादेश को हराया। भारत ने दोनों ही मैच 3-0 के अंतर से जीते।
गांव में फुटबॉल खेल रही लड़कियों के बीच सरप्राइज देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साथ खाई मड़ुआ की रोटी
टोक्यो में भारतीय पैरा-कैनोइस्ट जयदीप का दबदबा, जीता स्वर्ण पदक
सबसे परफेक्ट नहीं, सबसे साहसी टीम जीतेगी आईपीएल ट्रॉफी : गंभीर
Daily Horoscope