सालेम (ओरेगन)। अमेरिकी फर्राटा धावक जस्टिन गेटलिन ने अपने प्रतिद्वंद्वी असाफा पॉवेल को हराते हुए प्रीफोंटेन क्लालिक एथलेटिक्स टूर्नामेंट की 100 मीटर स्पर्धा जीत ली है। गेटलिन ने शनिवार को 9.88 सैकंड में रेस पूरी करते हुए इस साल का सबसे तेज समय निकाला। गेटलिन ने रियो ओलम्पिक से पहले बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पॉवेल और टायसन गे जैसे धावकों को हराया।
गेटलिन ने 2004 में एथेंस ओलम्पिक में 100 मीटर रेस जीती थी लेकिन 2006 से 2010 तक वे डोपिंग के कारण प्रतिबंधित कर दिए गए थे। पूर्व विश्व चैंपियन पॉवेल ने 9.94 सैकंड के साथ दूसर स्थान हासिल किया जबकि मौजूदा चैम्पियन गे ने 9.98 सैकंड के साथ तीसरा स्थान पाया।
लंदन ओलम्पिक में हिस्सा ले चुके 8 रूसी एथलीट डोप टेस्ट में नाकाम
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope