• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राज्यसभा:भाजपा उम्मीदवारों की सूची में वेंकैया,नकवी,ओम माथुर

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी कर दी। इसमें केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मुख्तार अब्बास नकवी सहित 12 नेताओं के नाम हैं।

इस सूची में ओम प्रकाश माथुर, हर्ष वर्द्धन सिंह, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, राम कुमार वर्मा, गोपाल नारायण सिंह, रामविचार नेतम, अनिल माधव दवे, पुरूषोत्तम रूपाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह के नाम भी शामिल हैं। वेंकैया नायडू, हर्ष वर्द्धन सिंह, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी,चौधरी बीरेंद्र सिंह केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री हैं। ओम प्रकाश माथुर की गिनती भाजपा के बडे नेता के रूप में होती है। ओम माथुर राजस्थान से आते हैं, वह पार्टी में मजबूत पकड रखते हैं। फिलहाल वह संगठन का काम देख रहे थे।

राजस्थान से वैंकेया नायडू, ओम प्रकाश माथुर, हर्षवर्धन सिंह, रामकुमार वर्मा, हरियाणा से चौधरी वीरेंद्र सिंह , महाराष्ट्र से पीयूष गोयल, कनार्टक से निर्मला सीतारमण, झारखंड से मुख्तार अब्बास नकवी, गुजरात से पुरूषोत्तम रूपेला, मध्यप्रदेश से अनिल माधव देव, छत्तीसगढ से रामविचार नेताम, बिहार से गोपाल नारायण सिंह राज्यसभा उम्मीदवार होंगे।

मंत्रिमंडल में फेरबदल...

यह भी पढ़े

Web Title-BJP declares list of 12 candidates for rajya sabha includes venkaiya,naqavi,om mathur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, candidates, rajya sabha, venkaiya, naqavi, om mathur, sports news in hindi, live sports news, latest sports news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved