• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घरेलू कलह: युवक ने जहर खाकर जान दी

youth commits suicide over domestic feud - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राजधानी में यमुनापार के हर्ष विहार इलाके में घरेलू कलह के चलते 23 वर्षीय एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरूआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उसका परिवार में कुछ विवाद चल रहा था, जिसे लेकर वह परेशान था।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मृतक की शिनाख्त विकास शुक्ला हर्ष विहार के मंडोली इलाके में रहता था। उसके दो भाई बस्ती,यूपी में रहते हैं। माता-पिता की मौत के बाद विकास भाइयों के साथ ही रहता था। पेशे से विकास आटो चालक था।

कुछ दिनों पूर्व भाइयों ने विकास की शादी तय कर दी थी। बताया जा रहा है कि इनका आपस में घर को लेकर विवाद चल रहा था। बहरहाल शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने पर विकास के ही भाइयों ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती करायाजहां शनिवार को उसने दम तोड दिया।

यह भी पढ़े

Web Title-youth commits suicide over domestic feud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth, suicide, domestic feud, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved