बठिंडा। झंडा दिवस पर आज कर्नल सांघा जिला रक्षा सेवायें कल्याण अधिकारी बठिंडा ने पंजाब के लोक निर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों को टोकन फ्लैग लगाया जिस पर सेखों ने झंडा फंड के लिये दो हजार रूपये सहायता स्वरूप दिये।
कर्नल सांघा ने बताया कि यह राशि जरूरतमंद पूर्व सैनिकों तथा सैनिकों की विधवायों के कल्याण पर खर्च की जाती है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 40 लोगों को 221000 रूपये की सहायता राशि वितरित की गई। कर्नल सांघा ने यह भी बताया कि दूसरे विश्वयुद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों या उनकी विधवाओं की बुढ़ापा पैंशन 2 हजार रूपये प्रति माह से बढ़ा कर 4500 रूपये प्रति मासिक कर दी गई है।
इस अवसर पर अधीक्षक दर्शन सिंह, कैप्टन गुरमेल सिंह कैप्टन गुरतेज सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में जनमेजा सिंह सेखों ने रणजोधे पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह झंडा दिवस में अधिक से अधिक राशि दान में दें।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope