आगरा। 62वीं नेशनल स्कूली जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में आगरा के जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा के जिम्नास्टों ने प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण सहित 12 पदक जीते हैं। [@ Punjab election 2017- जूता किसी के लिए अभिशाप, किसी के लिए वरदान]
जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव हरिओम सविता ने बताया कि सोनीपत (हरियाणा) में हुई प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में आगरा के जिम्नास्टों ने टीम चैंपियनशिप का रजत पदक जीता। टीम में सारिफ, दिव्यांशु, गौतम गौड़, हिमांशु शामिल थे।
व्यक्तिगत स्पर्धा में सारिफ ने रोमन रिंग्स पर रजत व हॉरिजेंटल बार पर कांस्य पदक जीता। दिव्यांशु प्रजापति ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में ओवरऑल रजत पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में आगरा के अग्निवेश पांडे ने सर्वाधिक अंक हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता।
अग्निवेश ने हॉरिजेंटल बार व फ्लोर एक्सरसाइज पर स्वर्ण, पैरलल बार पर रजत पदक जीता। अंडर-19 बालक वर्ग में अक्षत सविता ने पॉमिल हार्स पर स्वर्ण व सुनील कुमार ने हॉरिजेंटल बार पर कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में अंडर-14 में आगरा की आयुषी शर्मा ने स्वर्ण पदक और सीनियर वर्ग में रूबी यादव ने स्वर्ण पदक जीत आगरा का नाम रोशन किया।
शानदार प्रदर्शन पर आरएसओ अजय कुमार सेठी, अतुल बंसल, मोहित जैन, हर्ष जैन, हरिओम सविता, अरविन्द यादव, राहुल चोपड़ा, रिचा सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope