जयपुर। यहां कुछ बदमाशों ने रात में एक महिला के पैर काट कर उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के बाद आरोपियों ने महिला का चेहरा उसकी साड़ी से ही ढंक दिया। ये महिला दिन में खेत पर घास काटने गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आई थी। इस पर घरवाले महिला को ढूंढने लगे। कानपुर की रहने वाली भंवरी बाई मंगलवार को खेत पर घास काटने जा रही थी, तभी उसकी हत्या कर दी गई थी। बाद में परिजनों ने जब ढूंढना शुरू किया तो उन्हें देर रात को खेतों में महिला का शव मिला। इसके पैर कटे हुए थे और चांदी के कड़े समेत नाक की कील और कानों की बाली भी गायब थी। बदमाशों ने महिला के सिर पर वार किया और उसके शव को खींचकर खेत की मेढ़ पर छोडक़र चले गए। इसके बाद चांदी का कड़ा निकालने के लिए उन्होंने महिला के पैर काट लिए। पुलिस अभी हत्या करने वाले बदमाशों और हत्या में प्रयोग किए गए हथियार की खोज कर रही है।
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope