कानपुर। कोतवाली थानाक्षेत्र के एक अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यवाही का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।चुन्नीगंज में रहने वाले मो0 शहजाद ने पत्नी नूर अफरोज (30) के पेट में पथरी की शिकायत के चलते बीते बुधवार को भार्गव अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दिन उसका ऑपरेशन हुआ। पति शहजाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि ऑपरेशन के समय डॉक्टर यू. सी. सिन्हा और उनकी पत्नी किरण सिन्हा ने गलत ऑपरेशन कर पत्नी के पेट की नली काट दी। जिसके बाद उसका फिर से ऑपरेशन करना पड़ा। तब से डॉक्टरों ने पत्नी को आईसीयू में रखा हुआ था। सोमवार की देर शाम पत्नी की हालात बिगड़ गई।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope