अजमेर। बोर्ड परीक्षाओं की सुरक्षा के लिए एक नया एप लॉन्च किया गया है। इस बार प्रश्न पत्रों पर अलग रंगों के कोड डाले जाएंगे। गलत रंग का कोड डालने पर एप गलत पेपर खुलने के बारे में अलर्ट कर देगा। [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
यह जानकारी बोर्ड परीक्षा-2017 के संबंध में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में परीक्षा संचालन को लेकर शिक्षा उपनिदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को जानकारी दी गई। साथ ही इस बार परीक्षा संचालन में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी गई।
बोर्ड अध्यक्ष बीएल चौधरी ने बताया कि इस बार बोर्ड द्वारा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए एक नई मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च की गई है। इस एप्लीकेशन पर परीक्षा से पूर्व रात बारह बजे प्रश्नपत्र से संबंधित तमाम जानकारियां अपलोड कर दी जाएंगी। साथ ही यह पहली बार है जब गलत प्रश्नपत्र खोले जाने की घटनाओं को रोकने के लिए बोर्ड ने हर विषय के लिए रंगों का कोड निर्धारित किया है। इसी कोड के आधार पर प्रश्नपत्रों का रंग निर्धारित किया जाएगा। रंग कोड के आधार पर ही एप काम करेगा। गलत कोड डालकर गलत रंग वाला लिफाफा खोले जाने की स्थिति में केंद्राधिकारी के पास अलर्ट मैसेज आएगा। इससे पेपर आउट होने की संभावनाएं कम होंगी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope