जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा है कि चिकित्सा सेवा के कार्यों में राजकीय प्रयासों के साथ ही समाजसेवी संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 110 करोड़ रुपए की लागत से स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ न्यूरोसाइंसेज बनाने का प्रस्ताव है। [# यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
सराफ रविवार को सेठी कॉलोनी स्थित मनोरोग चिकित्सालय में सेवाभारती के तत्वावधान में संचालित रसोई घर के नवीनीकरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता विधायक अशोक परनामी ने की। सराफ व परनामी ने शिलापट्ट का अनावरण कर रसोईघर के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
चिकित्सा मंत्री ने मनोरोगियों व उनके परिजनों के लिए रसोईघर के संचालन सहित अन्य सेवा कार्यों के लिए सेवाभारती की सराहना की एवं सेवा भारती से जुड़े महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि मनोरोग चिकित्सालय में गत 3 वर्षों में 3 करोड़ 77 लाख रुपए के पुनरुद्धार कार्य, 1 करोड़ 30 लाख लागत से बीसलपुर जलापूर्ति कार्य, 10 लाख रुपए से डीजी सेट के कार्य करवाए गए हैं। इसके साथ ही चिकित्सालय में बाल एवं किशोर परामर्श, ओपीडी, वृृद्धजनों के लिए परामर्श सेवा भी शुरू की गई है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक परनामी ने कहा कि सेवा भारती लंबे समय से मानवता की सेवा के कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
लोकसभा की मुस्लिम बहुल 100 से ज्यादा सीटों को लेकर भाजपा की खास तैयारी
बिहार में सीट बंटवारे से चिराग पासवान खुश, हाजीपुर से चुनाव लड़ने के दिए संकेत
पीएम मोदी ने पुतिन को फिर राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई, कहा- साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर
Daily Horoscope